फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को पेड़ से बांध रातभर पीटा, घर छोड़कर पति के पास चंडीगढ़ भागी प्रेमिका

Mon, 09 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका के घर में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर रातभर बेरहमी से पिटाई की। सुबह गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। बवाल बढ़ने की आशंका में प्रेमिका अपने पति के पास चंडीगढ़ चली गई। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है। युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुरालीजनों के साथ रहने वाली महिला का पति चंडीगढ़ में रहता है। महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम चल रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार आधी रात युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस बीच पास-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने महिला के घर को चारों ओर से घेर लिया। जबरन रात में ही घर का ताला खुलवाया। भीतर प्रेमी युवक को देखते ही लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे भी पीट दिया। घर के बाहर निकाल कर प्रेमी युवक को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी रातभर पिटाई की जाती रही। वह मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन किसी को रहम नहीं आया।

जो भी पहुंचता उसके ऊपर हाथ साफ करने लगता। पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गया। नाक-मुंह से खून गिरने लगा। जब वह पिटाई से बेहोश हो जाता तो दबंग पानी का छींटा डालकर उसे होश में लाते और फिर पिटाई करने लगते। सुबह बवाल बढ़ने की आशंका में महिला भोर में ही मकान में ताला बंद कर पति के पास चंडीगढ़ भाग गई। उधर युवक की पिटाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया, बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में कोहड़ौर एसओ ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें