दुनियाभर में अपराध के बाद उसे सोशल मीडिया पर लाइव करने करने प्रचलन आजकल बढ़ने लगा है। अब थाईलैंड के फुकेत शहर से एक शख्स की अपनी 11 महीने की बच्ची की हत्या का फेसबुक पर लाइव प्रसारण करने का मामला सामने आया है।
ये भी पढ़ें- खुद को सही साबित करने के लिए हुआ फेसबुक LIVE सुसाइड का तांडव, ये महिला थी वजह
हत्यारे पिता के फेसबुक अकाउंट से बच्ची की हत्या के वीडियो क्लिप्स हटाने में लोगों को 24 घंटे का समय लग गया। सिंगापुर के फेसबुक शाखा के प्रवक्ता ने इस घटना के बाबत कहा कि ये काफी घृणित और भयानक घटना है। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर इस तरह की सामग्री के लिए कोई जगह नहीं है। फेसबुक से हत्यारे पिता द्वारा डाले गए वीडियो को हटा लिया गया है।
वीडियो क्लिप में वटिसन वोंगटले नाम का शख्स बच्ची की गर्दन पर रस्सी बांधकर उसे छत से लटकाया हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस घटना के बाद हत्यारे पिता ने भी आत्महत्या कर ली। फुकेत के पुलिस प्रमुख जुलियस सुवानिन ने बताया कि वोंगटले अपनी पत्नी के छोड़कर चले जाने से बहुत दुखी था। इसी वजह से उसने ऐसा भयानक कदम उठाया।
ये भी पढ़ें- सुसाइड करने से पहले युवक ने वीडियो में उड़ेला दिल का दर्द, Youtube पर डाली
हत्याओं, आत्महत्याओं और यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो फेसबुक पर धड़ल्ले से डाले जा रहे हैं। मंगलवार को स्वीडन के एक कोर्ट ने रेप के आरोपी तीन लोगों को जेल में डाल दिया जिन्होंने रेप की वीडियो फेसबुक पर लाइव प्रसारित की थी।
इसके अलावा पिछले हफ्ते अमेरिका के ओहियो में एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग को धमकाने और गोली मारने की घटना सामने आई थी। आरोपी ने इस घटना को फेसबुक पर लाइव कर दिया था।
ऐसी सामग्रियों के बाबत आलोचनाओं में घिरे फेसबुक ने समीक्षा शुरू कर दिया है। फेसबुक इस बात पर गौर कर रही है कि फेसबुक पर हिंसक फुटेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी कैसे की जाए। हालांकि फेसबुक इस पर अभी तक पूरी तरह से लगाम नहीं लगा पाई है।
ये भी पढ़ें- फेसबुक पर लाइव फंदा लगाते देख दोस्तों ने समझा मजाक, 10 मिनट तक लटके देखा तो उड़े सबके होश
आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत में मुंबई में भी लाइव प्रसारण की ऐसी ही घटना सामने आई थी। मुंबई के एक छात्र ने फेसबुक पर अपनी आत्महत्या का लाइव प्रसारण किया था।