दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेगुनाही साबित करने के लिए कर्मचारियों को खौलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया गया। सोशल मीडिया पर रूह कंपाने वाली घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
घटना गुजरात के अहमदाबाद की है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कमशीभाई पटेल के बेटे के पेट्रोल पंप से 6 लाख रुपये चोरी हो गए थे। घटना के बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पुलिस में केस दर्ज कराया।
पढ़ें:- खौलते तेल-दौड़ते करंट से उठी चीख-पुकार पहुंची सीएमओ तक, मंत्री-अफसर दौड़े अस्पताल
वहीं मालिक को कर्मचारियों पर चोरी करने का शक हुआ। इस पर मालिक सभी कर्मचारियों को जुंबुथड़ के मेलडी माता के मंदिर ले गया। यहां पर 10 कर्मचारियों के कढ़ाई में खौलते तेल में हाथ डलवाए।
इसी दौरान वीडियो भी बना लिया गया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वारयल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पांच लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।