फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जानिए कौन था लश्कर का टॉप कमांडर लल्हारी, 10 लाख का था इनाम

Wed, 16 Aug 2017 11:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
लश्कर का टॉप कमांडर अयूब लल्हारी
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन आलआउट के तहत सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर का टाप कमांडर अयूब लल्हारी मार गिराया था। उस पर 10 लाख का इनाम था। वह ए डब्बल प्लस कैटेगरी का आतंकी था। सुरक्षा बलों को लल्हारी की कई दिनों से तलाश थी। 
विज्ञापन


लश्कर कमांडर लल्हारी पुलवामा के लल्हार गांव का रहने वाला था। आईजीपी मुनीर खान ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। लश्कर का यह कमांडर 2014 से सक्रिय था। कई आतंकी हमलों को उसने अंजाम दिया था। अयूब कई नागरिक हत्या, बैंक डकैती में भी शामिल था। 

लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष जिहान ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एके 47 राइफल, पत्रिका, गोला बारूद बरामद बरामद किया गया है। 
  LeT's Ayub Lelhari killed;was also involved in civilian killings,bank robbery.AK47 rifle,magazine,ammunition recovered:Lt col Ashish Jhingan pic.twitter.com/YFsvt4Mx25 — ANI (@ANI) August 16, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

गोलीबारी में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : ani

गौरतलब है कि आतंकी के होने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के बंदरपोरा इलाके में घेरा डाल दिया था। घेरा सख्त होता देख लश्कर कमांडर ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए लल्हारी का काम तमाम करने में देरी नहीं लगाई। 

हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी और एक एएसआई भी घायल हुए हैं। उन्हें बुलेट इंजुरी हुई है। डीएसपी को छर्रे लगे हैं। उन्हें कंधे पर जख्म हुए हैं। दोनों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। सर्च आपरेशन में एक एके 47, तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें