फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी देखिए ! छेड़खानी से परेशान किशोरी ने लगा ली फांसी

Tue, 22 Aug 2017 12:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बस्ती के वाल्टरगंज थाना इलाके के एक गांव में छेड़खानी से तंग एक 17 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का गांव के ही मनचले पर आरोप है कि उसकी हरकतों से आजिज आकर नाबालिग ने आत्महत्या की। 
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी रविशंकर के विरुद्ध एससी/एसटी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। पिता का आरोप है कि शनिवार की रात रविशंकर उनके घर में घुस गया। शोर मचाने पर वह घर से भाग निकला। सौ नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची, लेकिन सुबह थाने पहुंचने के लिए कहकर लौट गई। 

किशोरी की मां का कहना है कि रविवार की सुबह उसने शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार की सुबह बेटी को घर में छत में लगी कुंडी से लटकता पाया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि परिवार वालों ने गांव के रविशंकर नाम के युवक पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है हरकत
गांव के लोगों का कहना है कि रविशंकर का चरित्र ठीक नहीं है। पहले भी दुराचार जैसे मामले में उसपर केस हुआ है। अभी कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। वहां के रहने वालों ने बताया कि रविशंकर से पूरा गांव परेशान है। किशोरी के पिता का कहना है कि यदि पुलिस ने रविशंकर के खिलाफ कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी की जान नहीं जाती। उनकी बेटी को लोक-लाज के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें