फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने बीए की छात्रा का अपहरण कर मांगे एक लाख

Tue, 23 Aug 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
tantrik - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में झाड़-फूंक करने घर आने वाले तांत्रिक ने छात्रा का अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर जब परिवार के लोग उसके पास गए तो वह छात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए एक लाख रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन


परेशान परिवार के लोगों ने तांत्रिक के खिलाफ कैंट थाने में अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।

शाहपुर, बौलिया कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियां थीं। चार महीने पहले बड़ी बेटी की मौत के बाद वह गोरखनाथ के रसूलपुर में रहने वाले तांत्रिक यासीन बाबा खान के पास गए तो उन्होंने घर में पूजा-पाठ कराने की सलाह दी।

रवींद्र उसे अपने साथ घर ले गए। आरोप है कि यासीन रात में पूजा-पाठ करने के लिए अक्सर घर पर रुकता था। यही नहीं, तंत्र साधना पूरी होने के बाद भी वह उनके घर आता-जाता था। उसकी हरकत पर संदेह होने पर एक बार घर वालों ने उसे चेतावनी देकर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से अक्सर मिलने आता था तांत्रिक

- फोटो : pti
इस बीच बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा 26 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

छानबीन करने पर पता चला कि यूनिवर्सिटी में तांत्रिक यासीन अक्सर छात्रा से मिलने जाता था। पिता का आरोप है कि 15 जुलाई को जब वह रसूलपुर में रहने वाले तांत्रिक के पास गए तो उसने बेटी का पता बताने के लिए एक लाख रुपये मांगे।

सीओ कैंट, अभय मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही लड़की को खोज निकाला जाएगा। कैंट पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें