फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर की मिली लाश, खुदकुशी पर सस्पेंस

Sat, 26 Nov 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में एक सब इंस्पेक्टर की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने  खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। यह इंस्पेक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा इतंजामों के तहत तैनात था। हालांकि, अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने मिलारदेवपल्ली में एक अपार्टमेंट की 19वीं मंजिल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को खत्म किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर के सीने पर गोली के निशान मिले हैं। बता दें कि अपार्टमेंट एसवीसी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से कुछ किलोमीटर दूर है।

यहीं पीएम मोदी ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों की वार्षिक बैठक को संबोधित कर किया था। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर को पीएम मोदी के दो दिन के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजामों के लिए हैदराबाद बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें