कानपुर के बिल्हौर में बने भोले नाथ मंदिर में आये भक्तों ने किया जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिल्हौर में नगर पालिक के पीछे बने भोले नाथ मंदिर में अराजकत्तवों द्वारा तोड़ फोड़ कर दी गई। शनिवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आये भक्तों ने मूर्तियां टूटी देख हंगामा करना शुरू कर दिया।
मंदिर संचालक विभोह दीक्षित का कहना है कि कुछ दिन पहले ही जयपुर से मां दुर्गा की मूर्तियां मंगवाकर यहां प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। अराजकत्तवों के इस कुकृत्य से इलाके के हिंदुओं में तनाव की स्थिति व्याप्त है। हंगामे को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ मनोज गुप्ता और एसओ सतेंद्र सिंह मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि मूर्ति तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।