फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर पति को भेज दिया शिक्षिका का अश्लील फोटो

Wed, 06 Sep 2017 02:19 PM IST
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शिक्षक दिवस से ऐन पहले एक पूर्व शिक्षिका को उनकी छात्राओं ने ऐसा तोहफा दिया कि वह उसकी हंसती खेलती जिंदगी में खलल डालने के लिए काफी है। शहर के नामचीन स्कूल की पूर्व शिक्षिका का फोटो मॉर्फ (चेहरे को आपत्तिजनक तरीके से किसी के साथ जोड़ना) कर उनके पति को फेसबुक मैसेंजर पर भेज दिया और तमाम भद्दे कमेंट भी लिख भेजे। यह देख पति दंग रह गया।
विज्ञापन


बात मायके तक पहुंच गई। शिक्षिका के पिता ने प्रकरण की गंभीरता समझ एसएसपी से लिखित शिकायत की, जिसकी सर्विलांस की मदद से जांच कराई गई है। अब तक की जांच में यह तय हो गया है कि यह भद्दी हरकत कुछ छात्राओं ने फर्जी फेसबुक आईडी की मदद से खुन्नस में शिक्षिका को परेशान करने के इरादे से की है।

छात्राओं ने डांटने का लिया बदला !

वैसे यह वाकया करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ। शिक्षिका ने अपनी कुछ छात्राओं को उनकी हरकतों पर डांटना, डपटना शुरू कर दिया। शहर के बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाली इन छात्राओं ने उस समय भी इस टीचर का एक फोटो मॉर्फिंग की मदद से स्कूल से ताल्लुक रखने वाले किसी व्यक्ति के साथ जोड़कर स्कूल में ही वायरल किया। चूंकि छात्राएं बड़े घराने की थीं, इसलिए उन्हें डांट डपट कर मसला जहां का तहां शांत करा दिया गया।

अब कुछ समय पहले शिक्षिका की शादी हो गई और वह नौकरी छोड़कर अपनी ससुराल चली गईं। मगर छात्राओं ने अब आकर भी शिक्षिका का पीछा नहीं छोड़ा और करीब एक पखवाड़ा पहले फिर से फोटो उसी तरह मॉर्फ कर स्कूल से ताल्लुक रखने वाले किसी व्यक्ति के साथ जोड़कर शिक्षिका के पति को फेसबुक मैसेंजर पर भेज दिया। साथ में शिक्षिका को लेकर तमाम भद्दे कमेंट भी लिखे। कोई भी पढ़कर यह नहीं कह सकता कि यह कमेंट छात्राओं ने लिखे होंगे।
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी से भेजी गईं तस्वीरें

यह सब देख पति दंग हुआ। फेसबुक आईडी पहचानने की कोशिश हुई। मगर फेक आईडी होने के कारण पहचाना नहीं जा सका। घर में विवाद की खबर शिक्षिका के मायके तक आई। इस पर शिक्षिका के यहां रहने वाले पति ने उसी समय एसएसपी को लिखित शिकायत दी।

एसएसपी ने सर्विलांस की मदद से जांच कराई तो यह बात पता चली कि यह फेसबुक आईडी कौन छात्राएं ऑपरेट कर रही थीं। पुलिस की जांच लगभग अंतिम दौर में है। साफ हो गया है कि सिर्फ शिक्षिका को परेशान करने के इरादे से छात्राओं ने यह सब किया। मगर हरकत बेहद भद्दी की है, जिसमें पुलिस मंथन कर रही है कि नाबालिग छात्राओं पर क्या कार्रवाई की जाए।

शिक्षिका का फोटो मॉर्फ कर उसके पति को भेजने संबंधी शिकायत मेरे पास आई थी, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे कॉलेज में सभी के सामने लाकर दंडित कराया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी शिक्षक या शिक्षिका के साथ ऐसा न हो।
-राजेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें