फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, कांप जाएगी रूह

Thu, 10 Aug 2017 09:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
देवरिया के सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में छेड़छाड़ से आजिज आकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार को पिता के साथ युवती कोतवाली पहुंची और छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी।        
विज्ञापन


शहर से सटे एक गांव में छह महीने पहले आरोपी ने युवती से छेड़खानी की थी। उस वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में गांववालों की मौजूदगी में पंचायत हुई और मामला शांत हुआ। बुधवार की रात को आरोपी युवक ने युवती के साथ फिर छेड़छाड़ की। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिवारवाले उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे।

तभर चले उपचार से वह ठीक हो गई। सुबह पिता के साथ सदर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर पूरी कहानी बताई। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सदर कोतवाली थाने के एसएसआई परमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें