नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी की खौफनाक हत्या
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से निकट बारासात इलाके में एक नाबालिग लड़की वॉलीबाल खिलाड़ी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बाद में आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि वालीबॉल खिलाड़ी अपनी साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रही थी तभी एक युवक ने एक छुरे जैसे हथियार से लड़की की गर्दन पर हमला बोल दिया।
बारासात के एक स्थानीय स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय संगीता ऐच वॉलीबॉल की अच्छी खिलाड़ी थी और शनिवार को ही उसे एक अहम मैच में खेलना था। वहीं हमलावर की पहचान 18-19 साल के सुब्रत सिंह के तौर पर हुई थी। वह टीना से वॉलीबॉल फील्ड पर ही मिला था। राजा ने टीना को प्रपोज भी किया था, लेकिन उसके इनकार को वह पचा नहीं पाया और उसकी जान ले ली।
टीना के कोच स्वपन दास ने उसे बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जब उन्होंने सुब्रत को चापड़ लेकर की तरफ बढ़ते देखा तो उन्होंने संगीता को अपने पीछे छुपा लिया और कुर्सी के सहारे सुब्रत को रोकने की कोशिश थी। इसी बीच जब संगीता ने वहां से अपने घर भागने की कोशिश की तो सुब्रत ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और चापड़ से गर्दन पर कई वार किए।
इस भयानक हत्या को देख वहां मौजूद संगीता की कई साथी लड़कियां बेहोश हो गईं। वहीं पास मौजूद लोगों ने डर के मारे राजा को रोकने की कोशिश भी नहीं की और वह वहां से भाग निकला। जब तक लोग सदमे से उबरते और उसे अस्पताल ले जाते, जब तक वह दम तोड़ चुकी थी।