फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने CRPF वैन पर किया ग्रेनेड हमला, जवान ने फिल्मी स्टाइल में किया नाकाम

Sun, 24 Sep 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले
विज्ञापन
एसपीओ हरमीत सिंह
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने अपने नापाक मंसूबे बताते हुए ग्रेनेड से हमला किया। जवान ने फिल्मी स्टाइल में हमले को नाकाम करते हुए कई जानें बचा लीं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के सोपोर में रविवार सुबह से चल रही जहां आतंकियों की मौत हुई तो कई जवानों की भी जख्मी होने की खबर है। आतंकियों ने अपने नापाक मंसूबे बताते हुए ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में तीन सिविलियन जख्मी हुए। लेकिन सीआरपीएफ जवान की फुर्ती और मुस्तैदी के चलते कई लोगों की जान बच गई।

आतंकी सीआरपीएफ के बंकर वाहन को निशाना बनाने चाहते थे। लेकिन जैसे ही वहां मौजूद एसपीओ ने ग्रेनेड गिरते देखा उसे लपककर तुरंत सुरक्षित स्थान में फेंक दिया। ग्रेनेड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इमारत के पास जाकर गिरा, जिसमें उस जवान के अलावा दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

कई सीआरपीएफ जवानों की बचाई जान, मिली तारीफ
जवान की इस फुर्ती के कारण वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों की जान बच गई। अगर ये ग्रेनेड फट जाता, तो कई जवानों के हताहत होने की आशंका थी। इस बहादुर जवान की जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी तारीफ की है। 
विज्ञापन

एसएसपी हरमीत सिंह ने भी की पुष्टि
इस आतंकी हमले के विफल होने के बाद एसएसपी हरमीत सिंह ने भी इसकी पुष्टि की, और कहा कि जवान को उनके कारनामे के लिए इनाम दिया जाएगा और पदोन्नत किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
  Lives of many jawans, civilians saved. We have registered a case, investigation is underway:SSP Harmeet Singh on Sopore grenade attack pic.twitter.com/anvic5r2Nr — ANI (@ANI) September 24, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें