फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के चरित्र पर सवाल करती रही पुलिस, किशोरी ने खुद को जलाया!

Mon, 12 Dec 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
यूपी के पीलीभीत में रेप की रिकार हुई पीड़िता को उस दौरान शर्मसार होना पड़ा जब पुलिस कर्मियों ने कथित तौर उसके चरित्र पर सवाल उठा दिए। पीड़िता अपने साथ हुए दुर्रव्यहार से इस कदर आहात हुई कि उसने खुद को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


दरअसल, तीन दिन पूर्व दरिंदगी की शिकार हुई 13 वर्षीय किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। वह 40 फीसदी जल गई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भी पुलिस ने रेप के बजाय दुष्कर्म के प्रयास व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वह अपने साथ हुए हादसे कि रिपोर्ट लिखवाने थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसके चरित्र पर ही सवाल उठा दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने स्कूल में ले जाकर किया रेप

रेप - फोटो : DEMO Pics
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने बताया कि आठ दिसंबर को उसकी पुत्री शौच के लिए खेत पर जा रही थी। घर से कुछ दूर गांव का ही नरेश पुत्र प्यारेलाल उसे खींचकर पास के प्राइमरी विद्यालय में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद उसे धमकाकर भगा दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी।

नौ दिसंबर की सुबह परिवार वाले थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। दूसरे दिन घरवाले फिर थाने पहुंचे तो पुलिस ने न तो उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही मां की ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई की। उल्टे किशोरी को बदचलन बता दिया।इससे आहत किशोरी ने शनिवार शाम घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें