फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे पिता को जिंदा जलाया, बचाते समय मां भी झुलसी

Sun, 06 Aug 2017 12:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले केे रानाघाट में पैसे नहीं मिलने पर एक पुत्र ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता को जिंदा जला दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रानाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुई।
विज्ञापन


वैद्यनाथ बिस्वास ने करीब 90,000 रुपये कीमत के पेड़ बेचे थे। उनका बेटा अबोध बिस्वास उसमें अपना हिस्सा मांग रहा था। उसने पुत्र को हिस्सा देने से मना कर दिया था। अबोध ने सो रहे अपने पिता पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जीवित जला दिया।

पुलिस ने बताया कि अबोध की मां सरस्वती बिस्वास अपने पति को बचाने में झुलस गयी। अबोध भी अपनी मां को बचाने के प्रयास में झुलस गया है। तीनों को रानाघाट अनुलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैद्यनाथ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सरस्वती को कल्यानी जेएनएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अबोध रानाघाट अनुलिया अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में वैद्यनाथ के दूसरे पुत्र सुबोध बिस्वास ने रानाघाट थाने अबोध के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें