कोतवाली कछौना क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी ने साथी संग मिलकर किशोरी को घर से उठा लिया और उसके साथ रेप किया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंगरेप के साथ अन्य धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इलाके के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी बुधवार रात अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि छुट्टी पर गांव आया फौजी अपने एक साथी के साथ किशोरी के कमरे में गया और उसका मुंह दबाकर पास ही स्थित खंडहर में ले गया। किशोरी के चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
इस दौरान दोनों फौजी और उसका साथ भाग निकले। बाद में किशोरी के चाचा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि फौजी को गिरफ्तार कर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
फौजी महाराष्ट्र में जीडी पर तैनात है। वह छुट्टी पर गांव आया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले सूचना फौजी के विभागीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।