फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन नहीं चाहती थीं भाई की नर्स से हो शादी, पहले अपहरण किया और फिर...

Mon, 18 Sep 2017 06:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मामा की बेटियां नहीं चाहती थी उनके फुफेरे भाई की शादी एक नर्स से हो, इसलिए उन्होंने जिस नर्स से शादी होने थी उसे ही किडनैप कर लिया। फिर उसके साथ दिल दहला देने वाला कांड कर दिया। 
विज्ञापन


घटना दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद की है। कविनगर के एक निजी अस्पताल में नर्स काम करती है, नर्स के मंगेतर की बहनों ने पहले उसे बेहोश किया और फिर उसका अपहरण कर लिया। 

पढ़ें:- रंगे हाथ पकड़े गए प्रेमी युगल, युवक को पिटता देख विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

आरोप है कि उन्होंने भाई से शादी नहीं करने की धमकी दी, पिटाई और पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। अब फेसबुक पर जान से मारने की धमकियां दे रहीं है। रविवार को नर्स ने थाना सिहानी गेट में दोनों के खिलाफ शिकायत दी है। 
विज्ञापन


साहिबाबाद के अर्थला की रहने वाली नर्स की शादी बुलंदशहर के ककोड़ के रहने वाले एक टेलिकॉम कंपनी के स्टोर पर काम करने वाले युवक से तय हुई है। नर्स का आरोप है कि उसके मंगेतर के मामा की दो बेटियां है, जो इस शादी को नहीं होने देना चाहती हैं। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जब वो अस्पताल से घर लौट रही थी तो उसे पुराने बस अड्डे पर दोनों बहनें मिल गई। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में दोनों युवतियां उसे ऑटो में बैठाकर ले गई, साहिबाबाद में एलआर कॉलेज के पास सुनसान और अंधेरी जगह पर ले जाकर पीटा। 

पढ़ें:- महिला ने गाली गलौज करने से रोका था, बदला लेने के लिए घर में घुसे दबंगों ने की हैवानियत

आरोप है कि पर्स में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल भी वो ले गई। भाई से शादी करने के लिए मना नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गईं। नर्स ने अपने दूसरे मोबाइल से परिजनों को वारदात की जानकारी दी, लेकिन परिवार की बदनामी के डर से पुलिस को शिकायत नहीं की। 

आरोप है कि शनिवार से फिर से फर्जी फेसबुक एकाउंट के जरिए और कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी गई। जिस पर युवती ने पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि जांच जारी है। नर्स ने बहनों की ओर से शादी के लिए मना करने की वजह पता होने से इंकार किया है। नर्स ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें