पुलिस कान्स्टेबल द्वारा 11 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग चौथी क्लास में पड़ती है। साथ ही अपनी विधवा मां के साथ पुलिस बैरक में भोजनालय चलाती है। घटना पश्चिम बंगाल में कूच बिहार जिला के दन्हाता इलाके की है।
यहां 58 साल के पुलिस कान्स्टेबल ने भोजनालय में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पहले कुकर्म किया फिर बच्ची और बच्ची की मां को इस घटना के बारे में किसी से कुछ ना बताने की धमकी भी दी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम की खबर के अनुसार पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ मिलकर पुलिस बैरक में भोजनालय चलाती है।
बीते 6 सिंतबर के पीड़ित बच्ची आरोपी हरिदास रॉय को सुबह का नाश्ता देने के लिए उसके घर गई। वहां हरिदास ने 11 साल की बच्ची पर अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसके साथ बर्बरता दिखते हुए कुकर्म किया।