चर्चित हाई प्रोफाइल शीना बोरा केस में इ्रंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने दावा किया है कि हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी ने ही 24 अप्रैल 2012 को शीना बोरा का गला दबाया था। हालांकि उसने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी पर कुछ नहीं कहा। राय हाल ही में आरोपी से गवाह बने हैं। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बतौर गवाह श्यामवर राय ने 12 पेजों के बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, राय ने कहा है कि इंद्राणी के कहने पर ही वह और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना शीना की हत्या में उसकी मदद कर रहे थे। राय ने शीना का मुंह दबाया था और संजीव खन्ना ने जोर से शीना को पकड़ा हुआ था और इंद्राणी ने शीना का गला दबाया था।
राय के बयान की प्रति अदालत ने हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को दी। राय को हत्याकांड में जब गिरफ्तार किया गया था तब उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ था। राय ने अपने पास मिले कट्टा से लेकर कई बातों उन बातों का खुलासा किया है जिन्हें लेकर इंद्राणी पुलिस को गुमराह कर रही थी।