फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक: 5 साल की मासूम से रेप के बाद बवाल, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

Mon, 10 Oct 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में 5 साल की मासूम के साथ हुए रेप के बाद उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि हालात काबू करने के लिए नासिक में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पूरे नासिक में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

  Mobile internet services have been blocked in Nashik as a preventive measure after tension escalated following alleged rape of a minor — ANI (@ANI_news) October 10, 2016


इतना ही नहीं नासिक में स्कूल भी बंद हैं।

मालूम हो कि घ्‍ाटना शनिवार को नासिक के त्रयंबकेश्वर के पास तालेगांव में हुई, जहां एक 16 साल के लड़के ने नाबालिग का रेप कर डाला। मासूम के साथ हुए इस घिनौने अपराध के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि कई गाड़ियां जलाकर राख कर दी गई।
विज्ञापन

  Maharashtra: Schools & colleges remain closed in Nashik as tension escalates in the area after a minor was allegedly raped by a teenager. pic.twitter.com/nvPMZd71mH — ANI (@ANI_news) October 10, 2016


शनिवार रात बढ़े इस मामले के चलते मुंबई-आगरा हाइवे भी जाम रखा गया, जिसकी वजह से हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। लोग नासिक के सीवील अस्पताल भी पहुंच गए जहा उन्होंने सरकार का विरोध भी किया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दिया विवादित बयान

- फोटो : ANI
एक तरफ लोग रेप की घटना से नाराज थे, इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि रेप नहीं हुआ, रेप की कोशिश हुई है, जिसके बाद लोग और भड़क गए। पुलिस पर हमला कर रहे लोगों ने आईजी की गाड़ी पर पथराव भी किया। 

घटना के बाद हालात इतने बिगड़ गए थे कि उसे काबू करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बीच में आना पड़ा। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ दिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही फड़नवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की मांग की। बताते चलें कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोस्को कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे पुलिस कस्टडी में भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें