फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाले के लिए दोस्त का चाकुओं से गोदकर किया कत्ल

Mon, 10 Oct 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
गुजरात में जरा सी बात पर दोस्तों में हुए झगड़े का जो अंत हुआ उससे इलाके में सन्नाटा फैला गया है। त्योहार के इस मौके पर नरौदा के जय अंबा कॉलोनी में मातम का माहौल फैला हुआ है। दरअसल, एक ही कॉलोनी में रहने वाले नेहाल पटेल ने अपने दोस्त क्रूनल पाटिल का कत्ल कर दिया है। 
विज्ञापन


दोस्तों के बीच मामूली पान मसाले को लेकर बहस हुई थी और इसी बात से नाराज नेहाल ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा करीब चार दोस्तों के बीच हुआ था और वह इससे पहले गरबा खेल कर अपने-अपने घर लौटे थे।
Trending Videos

रात 3 बजे नेहाल पहुंचा पान मसाला लेने

Murder
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर सीआर संगादा का कहना है नेहाल और क्रूनल  के दोस्त महेंद्र पटेल के बयान पर जांच की जा रही है। महेंद्र ने बताया कि शनिवार रात गरबा खेलने के बाद रात 3 बजे नेहाल पान मसाला लेने के लिए दूसरे दोस्त सुनील के पास आया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नेहाल और सुनील की कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच क्रूनल ने बीच बचाव किया और नेहाल को वहां से भेज दिया, लेकिन नेहाल को महसूस हुआ किक्रूनल ने उसकी बेइज्जी की है। 
विज्ञापन

गुस्साए नेहाल ने लिया बेइज्जती का बदला, गोदा चाकू

सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
अपनी बेइज्जती पर बौखलाया नेहाल चाकू ले आया और क्रूनल पर वार करने लगा। हमला कर रहे नेहला को महेंद्र ने रोकना चाहा तो उसने उसके ऊपर भी वार कर दिए। हत्या करने के बाद नेहाल ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबौच लिया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें