फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर परिसर में युवक ने लड़की से किया बलात्कार

Mon, 03 Apr 2017 05:26 AM IST
amarujala.com-presented by:संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी/बारीपदा (ओडिशा)। ओडिशा में रोंगटे खड़ी कर देने वाली एक घटना में दुष्कर्मी ने भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर से भी परहेज नहीं किया। यहां के  भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक नाबालिग और दिव्यांग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब 11 साल की लड़की शुक्रवार देर रात को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने मंदिर में गई थी। उस समय मंदिर पूरी तरह से सुनसान था। इस मौके का फायदा उठाकर 28 वर्षीय युवक लड़की को भगवान के स्नान मंडप के पास ले गया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

बलात्कार करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। पीड़िता को गंभीर हालत में घटनास्थल पर पाया गया। घटना से आक्रोशित हुए स्थानीय निवासियों ने आरोपी की पहचान की और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बहुत ही खराब है। बारीपदा के सब इंस्पेक्टर एसके पुरोहित सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लड़की के इलाज के लिए 10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें