फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी, पिता बोला- सौदेबाजी कर रही थी 'खाकी'

Sat, 19 Aug 2017 11:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सोनभद्र के रामगढ़ में पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म पीड़ित ने फांसी लगाकर जान दे दी। दुष्कर्म पीड़ित और उसके पिता पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे खफा रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा (17) ने पुलिस की मौजूदगी में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस की जीप से ही शव को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


रास्ते में एसओ ने छात्रा के पिता से मामले को दबाने के लिए फिर सौदेबाजी करने की कोशिश की। उधर सूचना पर शनिवार सुबह जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने पोस्टमार्टम हाउस पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद एसओ सत्येंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

10 जून को डुमरिया गांव की 17 साल की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन एसओ ने मुकदमा दर्ज करने के नाम पर एक माह तक पिता को दौड़ाया।
विज्ञापन


11 जुलाई को मामला संज्ञान में आने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी निवासी श्रवण कुमार, डुमरिया के विनोद तिवारी, पीड़ित पिता के भाई की पत्नी, महिमा और कल्पना के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया।  27 जुलाई को पुलिस ने करमांव तिराहे से छात्रा को बरामद किया।

साथ में श्रवण कुमार और विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया गया। मगर बाकी आरोपियों पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस चुप रही। पिता के मुताबिक शुक्रवार शाम 6.30 बजे के करीब पुलिस की जीप आरोपी बनाई गई सुशीला के घर दिखी। वहां रामपुर बरकोनिया एसओ सत्येंद्र कुमार और चार पांच सिपाही मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल
​उनको भी सुशीला के घर बुलाया गया। थोड़ी देर बाद एसओ जोगेंद्र उन्हें लेकर उसके घर आए और बेटी से पूछताछ करने लगे। पिता के मुताबिक बेटी ने एसओ को स्पष्ट तौर पर बताया कि चाची के बरगलाने पर ही वह घर से भागी थी। मगर एसओ बयान बदलने के लिए दबाव बनाते रहे। इस पर छात्रा का पिता गश खाकर गिर पड़े।

थोड़ी देर में उन्हें होश आया। एसओ ने दुष्कर्म पीड़िता से पानी मंगवाया। काफी देर तक छात्रा पानी लेकर नहीं आई तो एसओ और पिता बात करते हुए पुलिस जीप के पास पहुंचे। पिता को सुबह थाने आने की बात कहते हुए एसओ गाड़ी में बैठ ही रहे थे कि छात्रा की मम्मी शोर मचाने लगी।

सभी लोग भागे भागे पहुंचे तो देखा कि छात्रा फंदे से लटक रही है। आनन फानन में फंदा काटकर उसको नीचे उतारा गया। पुलिस जीप से छात्रा को तियरा पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां से एसओ शव को जिला अस्पताल ले आए। रात में ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।  

रामपुर बरकोनिया एसओ सतेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही श्रवण कुमार, विनोद तिवारी, सुशीला, महिमा और कल्पना के खिलाफ सुलह के लिए दबाव डालने का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 
अरुण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें