फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों रेप पीड़िता पहुंच गई सलाखों के पीछे

Sat, 24 Jun 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर में रेप से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक रेप पीड़िता को ही सलाखों के पीछे पहुंचना पड़ गया है। दरअसल,  रेप पीड़िता ने दरोगा पर ही संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को महिला और एक युवक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप था कि दरोगा ने रेप आरोपियों पर कार्रवाई करने के बदले संबंध बनाने की बात कही थी। जिसके बाद महिला ने दरोगा की शिकायत पुलिस अधिक्षक से की और सबूत के तौर पर उन्हें दोनों के बीच हुई बातचीत एक सीडी भी दी थी। शिकायत के दो दिनों के अंदर ही पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि महिला द्वारा दी गई सीडी में जो आवाज है वो दरोगा की नहीं है, बल्कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की है।

पुलिस ने महिला द्वारा दी गई सीडी को फॉरेंसिक जांच के लिए भी नहीं भेजा। गंज थाना अध्यक्ष से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में फॉरेंसिक जांच की कोई जरूरत नहीं है। महिला ने जो रिकॉर्डिंग दी थी वह फोन से की गई है जिसे हमने बरामद कर लिया है, बरमाद फोन आरोपी युवक का है। रामपुर के एसपी ने कहा कि महिला और गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बदनाम करने के लिए साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा दी गई सीडी में जो आवाज है वह सब इंस्पेक्टर की आवाज से मेल नहीं खाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें