नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर एक 30 वर्षीय युवक ने ट्रैक पर छलांग लगा दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है।
बता दें कि सुबह नौ बजे तक नोएडा पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। शख्स ने ट्रैक पर पैदल जाकर लगभग 100 मीटर दूर सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि यह मौत सीआईएसएफ की लापरवाही से हुई है। जानकारी के अनुसार पूरी रात युवक की डेड बॉडी ट्रैक पर ही पड़ी रही लेकिन किसी ने नहीं देखा।
सुबह 5 बजे जब पहली मेट्रो चली तो ड्राइवर ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। डीएमआरसी के मुताबिक रोज रात में लास्ट मेट्रो चलने के बाद ट्रैक की चेकिंग होती है। कहा जा रहा है कि अगर रात में सूचना मिल जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।