फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैसे कट रही है राम रहीम की रात, कहां सोए-क्या खाया?

Sun, 27 Aug 2017 11:34 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
रोहतक जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
हरियाणा के डीजीपी (जेल) केपी सिंह ने कहा है कि जेल में बाबा राम रहीम को कोई खास सुविधा नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन


उनसे आम कैदियों की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है। बैरक में उनकी गतिविधियों पर निगरानी के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीजीपी ने कहा है कि बाबा के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं हो रहा है। जैसी सुविधाएं सभी कैदियों को मिल रही है उन्हें भी वही मुहैया कराई जा रही है।

शुक्रवार को अपनी कैद के पहले दिन वह आम कैदी की तरह वह भी फर्श पर सोए। कैद में हर कैदी पांच लोगों से मिलने की दरख्वास्त दे सकता है। राम रहीम को भी यही सुविधा दी जाएगी। डीजीपी ने माना कि बाबा राम रहीम जैसे हाई-प्रोफाइल कैदी को सुरक्षित जेल में रखना चुनौती है। यही वजह है कि उनकी सुरक्षा के कुछ खास इंतजाम किए। ताकि कोई दूसरा कैदी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जेल में बाबा के साथ आम कैदियों जैसा ही व्यवहार हो रहा है। गौरतलब है कि कुछ खबरों में कहा गया था कि बाबा को जेल के अंदर बेड और एसी मुहैया कराया गया है। शुक्रवार को पहली रात उन्हें मिनरल वाटर मुहैया कराया गया और खास भोजन दिया गया। कुछ खबरों में यहां तक बताया गया कि उन्होंने क्या खाया। एक खबर के मुताबिक बाबा ने कल दो रोटी, एक कटोरी दाल और आम और नींबू का अचार खाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें