एक शादीशुदा युवक का नाबालिग लड़की पर दिल आ गया। इसके बाद लड़की के भाई ने ऐसा कांड किया कि पैरों तले जमीन खिसक गई, पढ़िए पूरी खबर...
पुलिस ने शेखर लक्ष्मण के अपहरण और कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया है, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
पढ़ें:- बहन के मोबाइल में प्रेमी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुन खौल गया खून, और फिर...
घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। चिंचवड़ गांव के शेखर लक्ष्मण का शव अहमदनगर के कर्जत गांव से बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि शेखर के एक नाबालिग लड़की से संबंध थे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
लड़की के भाई सौरव ने मृतक शेखर को कई बार समझाया लेकिन वो नहीं माना। नाबालिग के भाई ने शेखर की हत्या की साजिश रची। आरोपी सौरव ने अपने साथी के साथ शेखर का कोथरुड इलाके से अपहरण किया और फिर उसे अहमदनगर जिले के कर्जत में ले गए।
पढ़ें:- अवैध संबंधों में रोड़ा था, पत्नी और प्रेमी ने किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस ने बताया कि शेखर शादीशुदा था उसके बच्चे भी थे, लेकिन उसके आरोपी की बहन से भी अवैध संबंध थे। आरोपी ने उसे समझाया भी था, जब वो नहीं माना तो आरोपी ने अपने साथी के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।