पुदुचेरी के कालापेट गांव में दो बेटियों का यौन शोषण करने आरोप में 50 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया गया है। किशोरियों से कई महीनों से हो रहे यौन शोषण का खुलासा तब हुआ, जब चाइल्ड लाइन नाम की संस्था स्कूल में बच्चों को यौन अपराध के बारे में जागरूक कर रही थी और पीड़ित किशोरियों ने अपनी आपबीती सुनाई।
आरोपी पिता पुराने वाहनों के खरीद फरोख्त का धंधा करता था। उस पर आरोप है कि उसने अपनी बेटियों का पिछले कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था।
किशोरियों की आपबीती सुनने के बाद संस्था के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसे यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बालसुब्रमण्यम के रूप में हुई है।