मुंबई की भायखला जेल से एक कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हुआ है। उसने फिल्म जुड़वा में सलमान खान के अंदाज को अपनाया है और उसके इस कदम ने जेल प्रशासन की हाई सिक्योरिटी की धज्जियां उड़ा दी है। दरअसल, कैदी ने सलमान के स्टाइल में बांस का इस्तेमाल किया है और वह फरार होने में कामयाब भी हो गया।
पुलिस का कहना है कि कैदी का नाम नाम मजीद शेख (19) है और वह गोरेगांव का रहने वाला है। उसे रेलवे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल परिसर में रिपयेरमेंट का काम चल रहा था और इसी का फायदा मजीद ने उठाया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मजीद को बांस की मदद से भागते हुए देखा है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 224 के तहत शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही रेलवे पुलिस से भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है, ताकि कैदी के नजर आने पर उसे फिर गिरफ्तार किया जा सके।
मुंबई मिरर की जानकारी के मुताबिक मजीद को 3 मई को जेल में डाला गया था और उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप था। बता दें कि महाराष्ट्र की भायकुला जेल सिक्योरिटी के हिसाब से चर्चित है और यहां शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी सजा काट रही हैं।