फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 2 दिन पहले वॉट्सएप पर आया मैसेज, फोटो के साथ लिखा था कुछ ऐसा कि...

Tue, 19 Sep 2017 11:13 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
मृतक डॉ. हितेश - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
वॉट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसके बाद डॉक्टर की पूरी दुनिया उजड़ गई। आखिर ऐसा क्या लिखा था उस मैसेज में जो डॉक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई और फिर उसने हैरान करने वाला कदम उठाया, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने एक 6 महीने चली जांच के बाद डॉक्टर की आत्महत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने डॉक्टर की मंगेतर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज किया है। 

पढ़ें:- प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा होश उड़ गए

इंदौर के एक डाक्टर ने अपनी शादी से कुछ दिन पहले 18 मार्च को जहर खा लिया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बेवफा मंगेतर के मैसेज से परेशान डॉक्टर ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन


दरअसल सुदामा नगर के रहने वाले डॉ. हितेश की सगाई उसकी दोस्त जूही से साथ हुई थी। जूही भोपाल की रहने वाली है। हितेश एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। 
विज्ञापन

मृतक डॉ. हितेश - फोटो : फेसबुक
इस दौरान शादी से कुछ दिन पहले जूही ने हितेश को एक वाट्सएप पर मैसेज किया। इस मैसेज को देखकर हितेश के पैरों तले जमीन निकल गई। जूही के मैसेज में एक फोटो भेजा, जिसमें लिखा था कि मैंने अपने दोस्त साकेत से शादी कर ली है। तुम जियो या मरो, मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। 

पढ़ें:- खेत से लौटी थी महिला, घर में देखा तो होश उड़ गए

मैसेज पढ़ने के बाद हितेश बुरी तरह से डिप्रेशन में चला गया। जिसके बाद हितेश ने जहर खा लिया। इस दौरान उसने अपने एक दोस्त को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचा दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

आपको बता दें कि छह महीने चली जांच के बाद पुलिस ने सुसाइड केस को सुलझाया है। फिलहाल पुलिस ने जूही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें