मुंबई के कांदिवली में पंद्रह दिन पहले रामानंद सागर की 'रामायण' में विभीषण का किरदार निभा चुके एक्टर मुकेश रावल की मौत से सनसनी फैल गई थी। मुकेश रावल का शव 17 नवंबर को कांदिवली में ट्रेन की पटरी पर बरामद किया गया था। इस घटना में नया मोड़ सामने आया है, जिसमें पुलिस का कहना है कि मुकेश रावल ने सुसाइड किया था।
हालांकि, परिजनों ने इन आरोप को नकार दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर सुसाइड का शक जाहिर किया है। बोरिवली के सीनियर इंस्पेक्टर संजीब पीपले का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि रावल ट्रेन की पटरी पर गिरे थे और इस बीच ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।