फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे में एक-दूसरे में खोए हुए थे प्रेमी, पुलिसवालों ने हेलिकॉप्टर से बना ली फिल्म

Wed, 19 Jul 2017 11:36 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पुलिस हेलिकॉप्टर से अपने बग़ीचे में सेक्स कर रहे एक जोड़े की फ़िल्म बनाने के मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस मामले में ब्रिटेन के दक्षिणी योर्कशर के दो पुलिस अधिकरियों और दो पायलटों के ख़िलाफ़ शेफील्ड के क्राउन कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है। मैथ्यु लुकास (42), ली वॉल्स (47), मैथ्यु लूसेमोर (45) और मलकोम रीव्स (64) सभी ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के इल्ज़ाम से इनकार किया है।कोर्ट में बताया गया है कि वह जोड़ा धूप में बिना कपड़े में था और दोनों सेक्स कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस हेलिकॉप्टर से फ़िल्म बनाई गई थी।
विज्ञापन

महिला बोलीं- यह मेरी निजता का उल्लंघन

आरोपी - फोटो : बीबीसी
हालांकि जिन पर आरोप हैं उन्होंने इससे इनकार किया है। इसमें एक पांचवा व्यक्ति पूर्व पुलिस अफ़सर एड्रिअन पोगमोरे हैं। उन्होंने इस आरोप को स्वीकार किया है कि सरकारी ऑफिस का दुरुपयोग किया गया है।

फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि वह कपल अपने अहाते में सेक्स कर रहा है। जांच अधिकारी रिचर्ड राइट ने कहा कि हेलिकॉप्टर चालक दल के सदस्यों ने एक उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो कैमरे का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि ऐसा करना निजता का उल्लंघन है। उस महिला ने कोर्ट में कहा, ''यह मेरी निजता का खुलमखुला उल्लंघन है. मैं इससे काफ़ी परेशान और दुखी हुई हूं।'' कोर्ट में बताया गया कि 2012 में इसी तरह की और फ़िल्में भी बनाई गई थीं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी है और उम्मीद है कि अगले तीन हफ्तों तक सुनवाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें