फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग ने पाइपलाइन से चुराया 15 हजार लीटर डीजल, तरीका कर देगा हैरान

Wed, 14 Dec 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में पुलिस ने तेल चोर के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग ने पाइपलाइन से दो हफ्तों के अंदर करीब 15 हजार लीटर डीजल चुरा लिया। बताया जा रहा है कि गिरोह ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से तेल की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस आरोप में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे गोरखधंधे का मास्टर माइंड अभी भी फरार है। इस चोरों के नाम प्रदीप राजभर, बाबू शेख और मोहम्मद बताया जा रहा है और इनके बॉस का नाम सरवर शेख है।
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ ऐसे कि हजारों लीटर तेल की चोरी

पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने एचपीसीएल की पाइपलाइन के पास एक प्लॉट किराए पर ले लिया था। इस दौरान ये मौका देखकर चोरी की तैयारी करने लगे और महज कुछ दिनों में कई मीटर गहरी सुरंग खौद डाली। सुरंग खौदने के बाद ये रोज कई लीटर डीजल चोरी करने लगे। लेकिन, इनकी चोरी का पुलिस को उस दौरान पता चला जब एचपीसीएल ने तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक एचपीसीएल ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका हजारों लीटर तेल चोरी हुआ है। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने चोरों को पकड़ा और बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। हैरान करने वाली बात है कि ये गैंग कंपनी की एक और पाइपलाइन तोड़ने की तैयारी कर रहा था। तीनों चोरों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने इस तेल का क्या किया है. साथ ही मास्टमाइंड की तलाशी भी तेजी से की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें