फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ने के बाद पिता ने बेटी की हत्या कर घर में दफनाया

Sat, 30 Jun 2018 02:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने ऑनर किलिंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी 18 साल की बेटी की हत्या के बाद उसे अपने ही घर में दफना दिया। मामला रमजान से एक दिन पहले 4 मई का है। ककरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेवड़ा गांव में आरोपी मकसूद अजहर ने अपनी बेटी साकिरा को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। जिसके बाद उसने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और घर के पीछे के हिस्से में दफना दिया।

विज्ञापन


मामले पर एसपी अजय सहदेव ने बताया कि शुक्रवार को मकसूद के घर जाकर उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसकी बेटी का शव खोदकर निकाला गया। उन्होंने कहा 'हमने मकसूद को उसकी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। यह भी संभव है कि उसने ये अपराध अकेले नहीं किया है। जांच के बाद हम अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करेंगे।'

सूत्रों के मुताबिक लड़की की मां को भी हिरास्त में लिया गया है। हालांकि मामले के बारे में बताते हुए पुलिस ने केवल मकसूद को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। पुलिस ने आगे बताया कि मकसूद ने अपनी बेटी की हत्या की बात मान ली है। उसका कहना है कि उसकी बेटी गलत रास्ते पर चल रही थी इसलिए उसने उसकी हत्या के बाद उसका शव घर में ही दफना दिया। मकसूद ने कहा कि वह सम्मान बचाना चाहता था इसलिए उसने ये सब किया।
विज्ञापन


वहीं मृतक लड़की के भाई साकिब अहमद ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 15 साल थी और वह एक ऐसे परिवार के लड़के के साथ रिश्ते में थी जिसके साथ उनकी पुरानी दुश्मनी है। उसने कहा कि उसके घर के एक सदस्य की उस लड़के के परिवार ने काफी समय पहले हत्या कर दी थी। इसी कारण उसके पिता ने उसकी बहन की हत्या कर दी। ककरौली पुलिस स्टेशन के थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि लड़की के शव को जांच के लिए भेज दिया गया है। मकसूद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है और उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें