फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडसम धोखाः शादी के नाम पर देता था महिलाओं को धोखा, इस बार चढ़ गया पुलिस के हाथ

Tue, 01 Aug 2017 05:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने एक धोखेबाज को गिरफ्तार किया है। 32 साल के शख्स पर आरोप है कि वो अब तक पांच शादियां कर चुका है और छठी शादी करने की तैयारी में था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन


दरअसल मुम्बरा का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का तलाश रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बात हुई। आरोपी ने पीड़ित से बताया वो एक नामी कंपनी में काम कर चुका है और ट्रेवल कंपनी का मालिक भी था। 

पिछले साल दिसंबर में पीड़ित पिता ने आरोपी के साथ अपनी बेटी की सगाई कर दी थी। उस वक्त शादी इसलिए नहीं हुई क्योंकि दुल्हन पक्ष की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई हुई थी। हाल ही में पीड़ित परिवार के पास एक कॉल आया जिसमें उसने बताया कि आरोपी की पहले ही पांच शादियां हो चुकी हैं। आरोपी से इस मामले में दुल्हन पक्ष ने  पूछा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


22 जुलाई को दुल्हन पक्ष उन महिलाओं से मिला, जिन्होंने आरोपी से शादी करने का दावा किया था। दुल्हन के परिवार ने सारी जानकारी आरोपी के खिलाफ जुटाई और फिर 28 जुलाई को थाने में शिकायत दी।

ठाणे पुलिस ने रविवार को धारा 420 के तहत एक शख्स और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें