पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा, जिस वक्त पुलिस यहां पहुंची तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को यहां ऐसे हालात में लोग मिले कि उनकी आंखें शर्म से झुक गई। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तराखंड के पिरानकलियर की है। मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 4 महिलाओें समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें:- घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दरवाजा खोला तो ऐसे हालात में मिले युवक-युवतियां
पुलिस ने एक महीने के अंदर दूसरी बार सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पिरान कलियर थाना इलाके के अब्दाल साहब रोड पर स्थित रईस गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है।
सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल के प्रभारी जवाहर लाल और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। गेस्ट हाउस के कमरों में से चार महिला और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालात में पकड़े।