फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिंग कार के टायर में फंसे महिला के बाल, दर्दनाक मौत

Thu, 15 Feb 2018 08:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

राइडिंग के दौरान जरा सी लापरवाही आपकी जान की दुश्मन बन सकती है। दरअसल, पंचकूला के पिंजौर गार्डन से एक ऐसा खौफनाक हादसा सामने आया है, जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां हादसे का शिकार हुई महिला की मौके पर ही तड़प- तड़पकर मौत हो गई।

विज्ञापन


यह घटना उस वक्त घटी जब परिवार घर से मौज मस्ती के लिए निकला था। उसी दौरान पिंजौर गार्डन परिसर में स्थित एक्वा विलेज वॉटर पार्क में गोकार्ट राइडिंग के दौरान पिछले टायर में महिला के बाल फंसने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

 

 

विज्ञापन

महिला के सिर से उखड़ गए थे सारे बाल

प्रतीकात्मक तस्वीर
बता दें कि टायर में महिला के बाल इतनी बुरी तरह से फंस गए थे कि उसके सिर से पूरी तरह उखड़र पहिए के साथ लिपट गए। घटना शनिवार दोपहर की है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक महिला पंजाब के बठिंडा की रहने वाली है।

 हादसे की वजह महिला ने सिर पर सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट न पहनने की बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद परिजनों में शोक का मौहाल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार्ट में बैठने से पहले मृतका पु‌नीत कौर को हेलमेट और बालों को बांधने के लिए बैंड दिया गया था। लेकिन महिला ने राइड के दौरान उसने बाल जैकेट से बाहर कर लिए थे जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें