फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर घर की महिला को भगाने वाला चढ़ा परिवार के हत्थे, पंचायत ने निर्वस्त्र कर पिटवाया

Wed, 29 Aug 2018 09:23 AM IST
भाषा, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक शख्स अमीर परिवार की एक महिला को भगा ले गया लेकिन परिवार ने उसे ढूंढ निकाला। इसके बाद पंचायत के आदेश पर उसे कथित रूप से निर्वस्त्र करके पीटा गया। पुलिस ने कहा कि तालचुआ ग्राम पंचायत के सरपंच सहित करीब 12 लोगों के एक समूह ने ‘‘सजा’’ का आदेश दिया था जिसे चार-पांच गांववालों ने पूरा किया।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया जिसे खूब देखा जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले दोनों भाग गए थे लेकिन महिला के परिजनों ने उन्हें खोज निकाला और वे महिला को भेटका गांव स्थित घर में वापस बुला लाए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति का एक स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें