कर्नाटक में एक और डीएसपी ने आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों के दबाव के चलते उन्होंने लॉज के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाले डीएसपी मंडापांडा कुशालप्पा गनपथी पूर्वी जोन के आईजी ऑफिस में तैनात थे। घटना स्थल से डीएसपी गनपथी का सुसाइड नोट भी मिला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 52 वर्षीय गनपथी ने जब आत्महत्या की तब उन्होंने वर्दी पहन रखी थी जिससे आशंका है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान ही आत्महत्या की थी।
गौरतलब है कि कर्नाटक में एक सप्ताह में यह दूसरे बड़े पुलिस अधिकारी की आत्महत्या है। इससे पहले मंगलवार को बेलागवी जिले के डीएसपी कलप्पा ने अपनी ससुराल में आत्महत्या कर ली थी। कलप्पा पर उसके सीरियर अधिकारी ने अपहरण और उगाही करने का आरोप लगाया था।