फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से परेशान परिवार ने किया खुद का खात्मा, ससुर ने बयां की पूरी कहानी

Thu, 13 Oct 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
sucide - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
नोएडा में रहने वाले एक डॉक्टर समीर सरकार और उसकी फैमिली बहू की धमकियों से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने सुसाइड कर लिया। इसमें डॉक्टर की जान तो बच गई लेकिन परिवार के अन्य पांच सदस्यों की मौत हो गई। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक परिवार ने नोएडा की बजाय झारखंड के रांची में जाकर सुसाइड किया है।
विज्ञापन


रांची के हजारीबाग रोड में स्थित रिवर्सा अपार्टर्मेंट पर पहुंची पुलिस ने 5 शव बरामद किए और घायल हालत में डॉक्टर को पाया था। दर्दनाक हादसे में डॉक्टर सरकार (63) की पत्नी अंजना (60), पोती समीता (7),  बेटे समीर(35), भतीजे की पत्नी मोमिता (35) और मोमिता की बेटी सुमिता (5) की मौत हो गई।

बताते चलें कि मोमिता डॉक्टर सरकार की बहू की बहन थी। सूत्रों के अनुसार आए दिन होने वाले झगड़ों की वजह से पूरा परिवार डिप्रेशन में रहता था। इतना ही नहीं बहू पर यह भी आरोप है कि वह अपनी बहन मोमिता को भी प्रताड़ित करती थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टर ने जैसी गेट खोला मिली फर्श पर लाशे

दरअसल, जिस रांची के जिस घर में सुसाइड किया गया है वह डॉक्टर की बहन के बेटे और जाने माने डॉक्टर एस चौधरी का है। यहां पर पूरा परिवार 6 अक्टूबर को आया था और उनका मकसद बहू और बेटे में सुलाह कराना था। 8 अक्टूबर का दिन पूरे परिवार के लिए मातम का दौर लेकर आया।

इस दिन पूरा परिवार के डिप्रेशन का सब्र टूट गया और उन्होंने खात्मे का फैसला कर लिया। दरअसल,  परिवार ने नींद की दवा के इंजेक्शन लगाकर मौत को गले लगाया। डॉक्टर ने बताया उस रात करीब 10 से 11 के बीच  सरकार की पत्नी अंजना, बेटे समीर और सोमिता ने नींद के इंजेक्शन का ओवरडोस खुद को लगा दिया।

इसके बाद दादी ने पोती समीता को इंजेक्शन दिया, साथ ही मोमिता ने अपनी बेटी सुमिता को भी इंजेक्शन दे दिया। डॉक्टर ने बताया कि गेट खटखटाने पर कोई जवाब नहीं दे रहा था। इस बीच उसने घर की दूसरी चाबी से गेट खोला। लेकिन, जो उसने नजारा देखा वह बेहद चौंकाने वाला था। घर के फर्श पर लाशे पड़ी हुई थी क्योंकि परिवार के सभी सदस्य मौत की नींद में सो चुके थे।।
विज्ञापन

बहू दहेज लेने के आरोप में एफआईआर की देती थी धमकी

suicide
अपने परिवार की इस हालत को देख डॉक्टर सरकार खुद को संभाल नहीं पाया और उसने खुद को चाकू से गोदकर खत्म करने की कोशिश की। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और डॉक्टर को वक्त रहते बचा लिया गया और उसने पूरी वारदात का खुलासा किया। डॉक्टर का आरोप है कि उनकी बहू अक्सर उन्हें दहेज के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दिया करती थी और इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कहती थी।

बहू का अत्याचार यही खत्म नहीं हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि वह अपने पति और उसके मोमिता से नाजायज संबंध का झूठा आरोप भी अक्सर लगाया करती थी। बताते चलें कि मोमिता का पति भोपाल में रहता है और वह वारदात के दिन रांची आया था, लेकिन वहां रुका नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमोर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें