बेंगलुरु के वेश्यावृत्ति रैकेट में जेडीएस विधायक के बेटे का नाम सामने आ रहा है। इस रैकेट में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नेता के बेटे नाम गिरफ्तारी के दो दिन बाद सामने आया है। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विधायक कृष्णाप्पा के बेटे राजीव के को गिरफ्तार किया गया है।
खबरों के अनुसार इस आरोप में राजीव के, प्रमोद, मधु और घर के मालिक प्रसन्ना को धर दबोचा गया है और मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, मडीकेरी के पॉश इलाके में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस बात की खबर किसी ने फोन करके पुलिस को दी।
रेड मारने गई पुलिस ने पाया कि वहां वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा था। इस बीच पुलिस ने मौके से एक लड़की और नशे में धुत्त लड़के गिरफ्तार किए। बताया जा रहा है कि लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे के लिए दूसरे शहर से लाया गया था। फिलहाल उसे रेस्कयू होम भेज दिया है और चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।