फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने 70 हजार में बेच दी नाबालिग बेटी, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Tue, 15 May 2018 05:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की खबरें तो हम आये दिन सुनते रहते हैं लेकिन अब उन्हें बेच देने की खबरें भी बढ़ती जा रही हैं। जिसमें उन्हें बेचने वाले कोई अंजान नहीं बल्कि अपने ही होते हैं। साउथ-वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने ही अपनी 15 साल की बेटी को 70 हजार रुपये में एक 30 साल के आदमी को बेच दिया। जानकारी के मुताबिक उस आदमी ने पीड़िता की मर्जी के बगैर उससे शादी भी रचा ली। लेकिन इस बात की खबर जब पीड़िता की सौतेली बहन को पड़ी तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बचा लिया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को कैद करके रखा गया था। लड़की को बेचने के बाद उसकी मां फरार हो गई। वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रवीण है और वह ओल्ड हाउसिंग बोर्ड रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है। वह अमृतसर में काम करता है। लड़की को छुड़ाने का काम सब इंस्पेक्टर मनीष, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सतीश, हवलदार महेंद्र, सुमित और विकास ने किया।
 
पुलिस द्वारा की गई जांच से पता चला कि मामला 20 अप्रैल का है जब आरोपी मां अपनी 14 और 15 साल की दोनों बेटियों को नजफगढ़ ले गई। वहां एक आदमी ने दोनों में से एक को पसंद कर लिया। जिसके बाद एक 30 साल का व्यक्ति उनके घर आया और 70 हजार रुपये देकर पसंद की गई 15 साल की लड़की को साथ ले गया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि आरोपी ने लड़की से जबरन शादी की और उसे रोहतक के एक घर में कैद करके रखा। जिसके बाद पुलिस टीम उस घर तक पहुंची और लड़की को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की की मां के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें