फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने प्रेमी संग अपने ही बच्चे की छाती पर लातें बरसाकर की हत्या

Fri, 25 Nov 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
हत्या करने वाली मां और प्रेमी विशाल - फोटो : mid-day
विज्ञापन
प्यार के नशे में डूबी एक मां ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। इतना ही नहीं हत्या के आरोप में गिरफ्तार मां ने ममता के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है। एक मां ने अपने तीन साल के बच्चे अनिखेत शिंदे को पीट-पीट कर मार डाला है और इसमें उसका साथ उसके प्रेमी ने भी दिया है। 
विज्ञापन


वारदात थाणे के अम्बेरनाथ की है और आरोपी मां का नाम भारती बाबूराव शिंद है, जबकि फरार हो चुके प्रेमी का नाम विशाल कुमार है। पुलिस के मुताबिक भारती के पति की मौत कुछ महीनों पहले ही हुई थी। थोड़ा वक्त बीतने के बाद भारती विशाल के नजदीक आ गई। भारती दो बच्चों की मां है और उसका दूसरा बेटा पास के गांव में रहता था। छोटा होने की वजह से अनिखेत मां के पास ही रहा करता था, लेकिन ये भारती को जरा भी पसंद नहीं था।

हाथ-पैर पकड़ कर छाती और पेट में मारी लातें

Murder
भारती, अनिखेत को अक्सर पीटा भी करती थी क्योंकि वह विशाल को समय नहीं दे पाती थी। अनिखेत हर बार मां के करीब आता था, लेकिन भारती उसे रोज प्रताड़ित करती थी। मंगलवार के दिन विशाल, भारती से मिलने पहुंचा हुआ था। इस बीच विशाल अनिखेत के साथ खेलने लगा और भारती किचन में खाना बनाने लगी।

जब अनिखेत रोने लगा और मां से शिकायत करने लगा तो भारती ने उसे उल्टा पीटना शुरू कर दिया। हदे तब पार हो गई जब कई दिनों से गुस्से को दबा कर बैठी भारती ने अनिखेत की हत्या करने का फैसला कर लिया। उसने विशाल से अनिखेत के हाथ पैर पकड़वा दिए और बेरहमी से छाती और पेट पर लातें बरसाने लगी। लातों की बरसात के बाद अनिखेत को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तब उसे और रुकमणी बाई अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

छाती पर कई वार होने से हुई मौत

हत्या
पुलिस का कहना है कि अस्पताल कर्मियों ने बच्चे को दाखिल करने से पहले उन्हें खबर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि बच्चे की छाती पर कई वार किए गए, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें