फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान मां ने बच्चों को दिया जहर, जानें क्या थी वजह

Thu, 01 Dec 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
poison
विज्ञापन
मुंबई में एक मां अपने बच्चों से इस कदर परेशान हो गई कि उसने बच्चों समेत खुद को खत्म करने की कोशिश की। वारदात के दिन महिला बच्चों को पढ़ाने के लिए बैठी थी, लेकिन बच्चों ने पढ़ाई करने से मना कर दिया और खेलने के लिए जिद्द करने लगे। 
विज्ञापन


इस वजह से वह बौखला गई और दोनों बच्चे के मुंह में जबरन जहर डाल दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल तीनों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला का नाम सुषमा छिल्ले है और वह कलच्छचौक के जीजामाता नगर में रहती है।
विज्ञापन

बच्चों समेत खुद ने खाई चूहे मारने की दवा

जहर
मिड डे की खबर के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि उस दिन वह अपने बच्चे तनुजा (14) और अनुज (9) को पढ़ने के लिए कह रही थी, लेकिन दोनों बार-बार मना करने लगे। इससे वह इस कदर परेशान हो गई कि उसने दोनों बच्चों को चूहा मारने की दवा दे डाली और खुद भी उसे खा लिया।

जिसके बाद बच्चों की चीख सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ पढ़ाई को लेकर महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा ये जरूरी नहीं है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें