मुंबई में एक मां अपने बच्चों से इस कदर परेशान हो गई कि उसने बच्चों समेत खुद को खत्म करने की कोशिश की। वारदात के दिन महिला बच्चों को पढ़ाने के लिए बैठी थी, लेकिन बच्चों ने पढ़ाई करने से मना कर दिया और खेलने के लिए जिद्द करने लगे।
इस वजह से वह बौखला गई और दोनों बच्चे के मुंह में जबरन जहर डाल दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल तीनों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला का नाम सुषमा छिल्ले है और वह कलच्छचौक के जीजामाता नगर में रहती है।