फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर बेटे को बांधकर पिटाई का वीडियो देखकर चौंकी मां 

Tue, 29 Aug 2017 10:23 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बरेली। व्हाट्सऐप पर अपने तीन साल के मासूम बेटे की पिटाई का एक वीडियो देखकर मां चौंक गई। सोमवार को एसएसपी कार्यालय में वीडियो के साथ पहुंची मां ने पति के खिलाफ बेटे को अपने कब्जे में रखकर क्रूर व्यवहार के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


हल्द्वानी के चंद्रावती कॉलोनी निवासी सरिता के मुताबिक उनकी शादी आंवला के मोहल्ला लठेता में रहने वाले राजीव सिंह से हुई थी। राजीव आंवला की सब्जी मंडी में काम करता है। शादी के बाद एक बेटी और एक बेटा हुआ।

आरोप है कि बीती 22 अक्टूबर 2016 को सरिता के साथ मारपीट करके उसको घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि राजीव ने तीन वर्षीय बेटे को अपने कब्जे में लेकर बेटी के साथ पीड़िता को बेघर कर दिया। पीड़िता ने बेटे को अपने कब्जे में लेने के लिए कोर्ट में वाद दायर किया था। आरोप यह भी है कि पति सम्मन तामिल होने के बावजूद कोर्ट में भी पेश नहीं हो रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नग्न अवस्था में बंधा नजर आया बेटा 

सरिता ने बताया कि बीती 20 अगस्त को उसकी बहन के व्हाट्सऐप पर एक वीडियो आया, जिसमें उसको बेटा बंधा हुआ नजर आ रहा था। वह नग्न अवस्था में था। वीडियो देखने के बाद सरिता ने पति के घर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 

वीडियो की होगी जांच
एसपी क्राइम रमेश भारतीय के मुताबिक पति और पत्नी के बीच का विवाद पहले ही कोर्ट में चल रहा है। अब वीडियो की जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बेटे को पीड़िता के हवाले करने का फैसला तो कोर्ट लेगा। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यह भी सामने आया कि मासूम अपशब्द बोल रहा है, उसको डराने के लिए घर में इस तरह बांधा गया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें