फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में मां-बेटे को गोली मारी, अतीक अहमद पर केस

Mon, 21 Mar 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • बाइक और कार से आए बदमाशों ने मां-बेटे पर चला दीं गोलियां 
  • दूसरी बार पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ मामला दर्ज  
  • जमीन विवाद से जुड़ा है मामला, अतीक के करीबी पर आरोप
विज्ञापन
जमीन विवाद के चलते मां-बेटे को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद के धूमनगंज के झलवा इलाके में रविवार सुबह इंडियन ऑयल डिपो गेट के सामने एक महिला और उसके बेटे को गोली मार दी गई। कार और बाइक पर आए बदमाशों ने महिला पर फायरिंग की तो उसके बेटे ने ईंट-पत्थर उठाकर फेंके। बदमाशों ने उस पर भी फायर की और भाग निकले। 
विज्ञापन


हड़बड़ी में एक बदमाश की पिस्टल वहीं गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल मां-बेटे को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके करीबी प्रापर्टी डीलर कपिलदेव त्रिपाठी का हाथ है। 

शाम को घायल महिला की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक और कपिलदेव की साजिश पर अज्ञात बदमाशों द्वारा कातिलाना हमला करने का केस लिखा गया।
विज्ञापन

अतीक के करीब कपिलदेव त्रिपाठी पर आरोप

बिना नंबर प्लेटी की कार से आए थे बदमाश - फोटो : फाइल फोटो
सूरजकली उर्फ जयश्री कुशवाहा के पति बृजमोहन के पास झलवा में 10 बीघा जमीन थी। 1990 में एक सोसायटी से जमीन के लिए लिखा-पढ़ी होने के कुछ महीने बाद ही वह संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। आज तक उनका पता नहीं चला। बाद में उनकी ज्यादातर जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। 

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूरजकली घर के बाहर खड़ी थीं। मंझला बेटा नरेंद्र भी वहीं था। तभी बिना नंबर की स्विफ्ट कार और एक अपाचे बाइक आकर वहां आकर रुकी। बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। उनके पीठ पर गले के पास गोलियां धसीं। वह घायल होकर गिरीं तो बेटे नरेंद्र ने ईंट-पत्थर फेंकते हुए शोर मचाया। बदमाशों ने उस पर भी गोली चला दी। घायल होकर नरेंद्र गिरा तो आसपास के लोगों को आते देख कार और बाइक सवार बदमाश भाग गए। 

डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। सूरजकली की बेटियों समेत परिवार के लोगों ने इस हमले के पीछे अतीक अहमद के करीबी प्रापर्टी डीलर कपिलदेव त्रिपाठी का हाथ बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें