फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटते ही उग्र हुई भीड़, पीट-पीट कर महिला को मार डाला

Sun, 20 Aug 2017 11:21 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
उग्र भीड़ की भेंट इस बार फिर एक महिला चढ़ गई। मामला था, चोटी कटने का। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इस बार मामला ज्यादा दर्दनाक रहा।
विज्ञापन


झारखंड के साहेबगंज में भीड़ ने दो महिलाओं समेत 4 लोगों पर चोटीकटवा होने का आरोप लगाकर पीट डाला। एक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह राधानगर के मीरनगर गांव में एक महिला की चोटी कटी तो ग्रामीण चोटीकटवा गिरोह को खोजने लगे, इसी दौरान ग्रामीणों ने भीख मांग रही एक महिला-पुरुष को गिरोह का सदस्य समझ पीटना शुरू कर दिया। 

वहीं राधानगर गांव में भी भीख मांग रहे एक 10 साल के बच्चे और एक 35 वर्षीय महिला को जमकर पीटा। बचाव में आई पुलिस पर ही पथराव हुआ, जिसमें 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि हाल ही में झारखंड में बच्चा चुराने वाले एक गिरोह की अफवाह फैली थी, इसी शक में ग्रामीणों ने अलग-अलग इलाकों में दो महिला समेत 5 लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें