एक शराबी ने नशे में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं, खबर पढ़कर रूह कांप जाएगी, किसी को यकीन नहीं था कि आरोपी ऐसा भी कर सकता है, जानिए शराबी ने क्या किया।
घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। धायरी इलाके में एक युवक ने शराब के नशे में एक ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया।
पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, ऐसे हालात में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी अजय एक पेंटर है, पुणे में पिछले कई साल से नौकरी कर रहा है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र सेनगांवकर ने बताया कि आरोपी ने रात में अपने दोस्तों के साथ शराब पी, जब ज्यादा नशा हो गया तो आरोपी घर में सो रही एक ढाई साल की बच्ची को उसके घर से उठा लिया। घर का दरवाजा खुला था, और घर में मौजूद सभी लोग सो रहे थे।