गुरुग्राम के रायान स्कूल में बच्चे की बेरहमी से हत्या की घटना के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है।
पुलिस ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में स्कूल प्रशासन के प्रति रोष की स्थिति बनी हुई है। बच्ची का एनएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक बच्ची शनिवार को सुभाष मोहल्ला स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल गई थी और छुट्टी के बाद जब मां उसे लेने स्कूल पहुंची तो वह गुमसुम और डरी हुई लग रही थी। घर आने के बाद शाम के समय बच्ची को ब्लड आने लगा। दिल्ली सरकार ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
Delhi Govt orders Magisterial Inquiry into alleged rape case of 5-yr-old girl at Tagore Public School, report to be submitted within 3 days
— ANI (@ANI) September 10, 2017