फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने लगाया शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप, पत्नी ने जबरन खौलते तेल में डलवाए हाथ

Fri, 25 May 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां 17 साल की नाबालिग लड़की से पड़ोसी की पत्नी ने जबरन अपने हाथ खौलते हुए तेल में डालने को कहा। उससे ऐसा इसलिए करवाया गया ताकि साबित हो सके कि उसका पड़ोसी से कोई प्रेम संबंध नहीं है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ क्रूरता करने वाले शख्स और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार आरोपी राहुल परमार और उसकी पत्नी सुमन राजकोट के भगवतीपारा क्षेत्र में रहते हैं। नाबालिग लड़की उनके पड़ोस में रहती है। सुमन को शक था कि नाबालिग का उसके पति के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। हालांकि नाबालिग ने राहुल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मंगलवार को सुमन ने अपने पति राहुल और नाबालिग से कहा कि यदि उनके बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है तो वह इस बात को साबित करने के लिए अपने हाथ खौलते हुए तेल में डालें।

नाबालिग लड़की को गर्म तेल में हाथ डालने की वजह से गंभीर जलने के घाव हुए हैं। वहीं राहुल को मामूली घाव आए हैं। लड़की के माता-पिता ने डिविजन पुलिस स्टेशन में जोड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद नाबालिग लड़की के साथ हुई क्रूरता के लिए जोड़े को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें